पताही हवाई अडडा के समीप से चरस के साथ धं’धेबाज गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर : सदर थाने की पुलिस ने पताही हवाई अडडा के समीप से करीब एक किलो चरस के साथ बाइक सवार धं’धेबाज को गि’रफ्तार किया है । पूछताछ में उसकी पहचान समस्तीपुर नारायणपुर खैरी के रितेश कुमार उर्फ रितेश ठाकुर के रूप में हुई है।

लूटपाट के आरोपित को पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार किया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पुलिस पू’छताछ में पता चला कि वह पिछले दिनों दिघरा में हुए पेट्रोल पंप कर्मी से 25 लाख रुपये लू’ट में भी शामिल था। पू’छताछ में उसने लू’ट समेत कई घ’टनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल उसे चरस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जे’ल भेजा गया है। इसके बाद उसे पेट्रोल पंप कर्मी से लू’ट मामले में रि’मांड पर लिया जाएगा । पूछताछ में उसने फरार साथी सरैया गोरिगामा के अमिताभ शाही समेत अन्य के नाम भी नाम व ठिकाने की जानकारी दी है।

जांच में पता चला कि लू’टपाट के अलावा मादक पदार्थ की त’स्करी में भी ये सभी शामिल है । इस बात की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस कई जगहों पर छा’पेमारी कर रही है । पुलिस का कहना है कि गि’रफ्तार आ’रोपित को स्पीडी ट्रायल से सजा दि’लाने की कवायद की जाएगी । बताया गया कि सदर थाने की पुलिस ग’श्ती में थी।

इसी क्रम में बाइक सवार की गतिविधि सं’दिग्ध देख उसे रोका गया। पुलिस को देखते ही दोनों भा’गने लगे। इस पर जवानों ने पीछा कर एक ब’दमाश को दबोच लिया , लेकिन उसका दूसरा साथी अमिताभ भाग निकला ।

तलाशी लेने पर गि’रफ्तार आ’रोपित के पास से चरस जैसा मादक पदार्थ एक किलो एक सौ ग्राम जब्त किया गया । पूछताछ के बाद सरैया इलाके में फ’रार साथी की गि’रफ्तारी को छा’पेमारी की गई, लेकिन वह घर से फ’रार मिला। इसके लिए स्थानीय पुलिस द्वारा उसके स्वजन पर द’बिश बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading