दीवाली मनाएं पर सावधानी से, अपने पास रखें ये मोबाइल नंबर ताकि इमरजेंसी में देर न हो जाए

दीवाली के दौरान पटाखे फोड़ने की परंपरा के बीच ऐसा अंदेशा रहता है कि थोड़ी सी चूक किसी बड़े हादसे को निमंत्रण न दे बैठे. हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए गया अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) पूरी तरह से तैयार है. ज़िले में मौजूद छोटे-बड़े 28 अग्निशमन वाहन को ठीक कर दिया गया है ताकि ज़िले में कहीं भी आगज़नी की घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके. हालांकि इस बार ज़िले में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके बावजूद कुछ दुकानों में बिक्री हो रही है और लोग दीवाली पर आतिशबाज़ी की तैयारी कर रहे हैं.

दिल्ली में पटाखों पर बैन का असर, कम हुईं आग लगने की घटनाएं - delhi diwali  fire calls details in delhi this time 245 - AajTakअक्सर ऐसा देखा जाता है दीवाली के दौरान पटाखे फोड़ने के कारण आग लग जाती है, जिसमें जानमाल का काफी नुकसान होता है. ऐसे में ज़िला अग्निशमन विभाग ने पहले से ही अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया है. लोगों से अपील की जा रही है कि पटाखों का इस्तेमाल कम करें तथा दीया और मोमबत्ती का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें. अग्निशमन पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया खुले मैदान में आतिशबाज़ी करने से दुर्घटनाओं की आशंका कम हो जाती है. आतिशबाज़ी स्थल पर बाल्टी में पानी भरकर ज़रूर रखें तथा बच्चों को बड़े पटाखों से दूर रखें.

28 अग्निशमन वाहन उपलब्ध हैं

गया ज़िले में छोटे बड़े 28 अग्निशमन वाहन उपलब्ध हैं. शहर के फायर स्टेशन में पांच दमकल, मुफस्सिल थाना, कोंच थाना, बेलागंज थाना, मेडिकल थाना, फायर स्टेशन टिकारी, अतरी थाना, इमामगंज थाना, गुरुआ थाना, आमस थाना, वजीरगंज थाना, बाराचट्टी थाना में एक-एक दमकल है. जबकि फायर स्टेशन बोधगया में 4, फायर स्टेशन नीमचक बथानी, शेरघाटी फायर स्टेशन में दो दमकल गाड़ियां उपलब्ध हैं.

ज़रूरत पड़ने पर ये नंबर पर करें डायल

दमकल गाड़ी की ज़रूरत होने पर आप 101 नंबर पर फोन कर सकते हैं या फिर गया शहर फायर स्टेशन के लिए 7485805958, बोधगया फायर स्टेशन के लिए 7485805966, फायर स्टेशन नीमचक बथानी के लिए 7485805964, फायर स्टेशन टेकारी के लिए 7485805960, फायर स्टेशन शेरघाटी के लिए 7485805962 पर और स्थानीय थानों के नम्बर पर भी फोन कर सकते हैं. पुलिस से संपर्क करने के लिए आप 100 भी डायल कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading