पीएम नरेंद्र मोदी कल रोजगार मेला का करेंगे शुभारंभ, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान “रोजगार मेला” का देशभर में शुभारंभ करेंगे। इस दौरान 75 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है। फाइल फोटोसूबे में तीन स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन होने जा रहा है। रेलवे की तरफ से हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, डाक विभाग की तरफ से पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और मुजफ्फरपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

देश भर से चयनित नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों व विभागों में नियुक्त किया है। नवनियुक्त कर्मी विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे, जैसे समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी।

जिन पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस तथा अन्य शामिल हैं।

ये भर्तियां, मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की गई है।

चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading