जेल से छूटते ही….जेल भेजवाने का आ’रोप लगाकर मां-बेटी समेत 3 पर किया जानलेवा ह’मला

शेखपुरा जिले के सिरारी पुलिस ओपी क्षेत्र के भदौंस केवट टोला में बीती रात्रि एक दबंग शराब कारोबारी ने गांव के ही तीन लोगों को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना में घायल एक ही परिवार के तीनों लोगों को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायलों में लक्ष्मण केवट के 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार की हालत गंभीर बताई गई है।

घायलों का इलाज चल रहा है।इसके अलावा घायल उसकी मां गीता देवी (50) वर्ष और बहन रिंकू कुमारी 18 वर्ष का इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। घायलों ने बताया कि इस घटना को गांव के शराब कारोबारी पारस केवट और उसके सहयोगियों ने दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर सुनील कुमार को घायल कर दिया। युवक को बचाने पहुंची उसकी मां और बहन के साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायलों ने बताया कि पारस केवट गांव में देसी शराब बनाने और बेचने का एक बड़ा कारोबारी है।

वह तीन दिन पहले कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से छूटकर घर वापस आया है।उसने पुलिस से पकड़वाने और उसे जेल भेजवाने का आरोप सुनील कुमार के ऊपर मढ़कर अचानक उसके ऊपर हमला बोल दिया और घटना को अंजाम दिया। ओपी प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पारस केवट के विरुद्ध थाने में कई कांड अंकित है। पिछले डेढ़ माह पहले पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजी थी। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध एक प्राथमिकी आरोपियों के विरुद्ध दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading