बाहुबली अनंत सिंह जेल से मोकामा उपचुनाव में कर रहे प्रचार? बीजेपी ने तस्वीर शेयर कर लगाया आरोप

बिहार में गोपालगंज और मोकाम विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। तीन नवंबर को दोनों जगहों पर मतदान होना है। प्रदेश में सियासी समीकरण बदलने के बाद भाजपा दोनों सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है। मोकामा विधानसभा सीट पर सबकी नजर है। यहां से राजद पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह 2005 से जीत दर्ज करते आए हैं। लेकिन 10 साल की सजा होने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने अनंत सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के मुताबिक अनंत कोर्ट परिसर में मोकामा के लोगों के सा बैठक कर रहे हैं।

Bihar politics: बाहुबली अनंत सिंह जेल से मोकामा उपचुनाव में कर रहे प्रचार? बीजेपी  ने तस्वीर शेयर कर लगाया आरोप - Bihar politics Anant Singh helping wife in  Mokama by Chunav from‘कोर्ट परिसर में अनंत कर रहे बैठक’

मोकामा उप चुनाव में दो बाहुबलियों की पत्नियों के बीच टक्कर है। एक तरफ अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी तो दूसरी और ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी चुनावी मैदान में हैं। चुनावी गहमागहमी के बीच बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय जायसवाल ने एक तस्वीर शेयर कर अनंत सिंह पर आरोप लगाया है। जायसवाल ने अपने फेसबुक पर तस्वीर शेयर कर लिखा है कि ‘ यह तस्वीर मोकामा चुनाव प्रचार की है। यह स्थान मोकामा इलाके में ना होकर पटना का कोर्ट परिसर है जहां खुलेआम अनंत सिंह मोकामा के लोगों के साथ बैठक और बातचीत करते हैं।

जेल में रहकर वीडियो काल पर अनंत कर रहे बात

यह नहीं संजय जायसवाल ने अपने पोस्ट के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा है कि ‘नीतीश जी के सुशासन में यह हाल है कि अनंत सिंह जेल से न केवल जिसे चाहे उससे बात कर रहे हैं बल्कि वीडियो काल के माध्यम से लगातार निर्देश जारी किया जा रहे है।  बिहार की इतनी दुर्दशा जंगल राज के जमाने में भी नहीं हूई थी जिसका जिक्र शुक्रवार को मुख्यमंत्री जी कर रहे थे। यह ठीक है कि लालू जी के जमाने में शाम पांच बजे के बाद गोपालगंज और मोकामा बाजार श्मशान में तब्दील हो जाता था पर उस समय भी पटना कोर्ट में अपराधी दरबार लगाकर चुनाव प्रचार नहीं करते थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading