गिरफ्तार ड्रग डीलर ने एनसीबी कार्यालय की इमारत के तीसरे तल से लगाई छ’लांग

चेन्नई में एक कथित ड्रग डीलर के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के कार्यालय से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। डीलर को ड्रग के अवैध कारोबार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से काफी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी गई थी। आज जैसे ही आरोपी मृतक रायप्पा राजू एंथोनी को एनसीबी की टीम मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जा रही थी, तभी उसने तीसरे तल से कूद कर आत्महत्या कर ली।

गिरफ्तारी से बचने चोर ने छत से छलांग लगा दी, घायल | GWALIOR NEWSअस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले जा रही थी टीम

एनसीबी चेन्नई की टीम रायप्पा राजू एंथोनी को सरकारी अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराकर पोन्नेरी में अदालत के सामने पेश करने के लिए जा रही थी। आरोपी को बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एनसीबी ने बयान में कहा कि आरोपी ने आत्महत्या का ही प्रयास किया था।

48,300 किलोग्राम ड्रग जब्त की गई थी

उन्होंने कहा, “शिकायत के आधार पर टी10 थिरुमुलाइवोयल पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया और जांच के लिए ले जाया गया। इस संबंध में न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबत्तूर को जांच करने के लिए एक अनुरोध भेजा गया था। एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, राजू एंथनी को एनसीबी ने शुक्रवार को चेन्नई में करनोदई टोल प्लाजा के पास रोका था। आरोपी के पास से 48,300 किलोग्राम ड्रग जब्त की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading