पटना में दारोगा और पुलिस ड्राइवर की द’बंगई, डॉक्टर ने कूड़ा फेंकने से किया मना तो जमकर की पि’टाई

पटना. पटना सिटी के बाईपास थाना में पदस्थापित दारोगा सोनू कुमार और पुलिस ड्राइवर की दबंगई का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वर्दी के नशे में चूर दारोगा सोनू कुमार और पुलिस जीप के ड्राइवर ने एक निजी नर्सिंग होम के संचालक डॉ राजेश रंजन की जमकर पिटाई कर दी. डॉक्टर का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने निजी नर्सिंग होम के सामने कूड़ा फेंके जाने का विरोध किया था.

वर्दी के नशे में चूर दारोगा सोनू कुमार और पुलिस जीप के ड्राइवर ने एक निजी नर्सिंग होम के संचालक डॉ राजेश रंजन की जमकर पिटाई कर दी. यह घटना बीते गुरुवार की  बताया जाती है. मिली जानकारी के अनुसार बाईपास थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी स्थित सारांश हॉस्पिटल के संचालक डॉ राजेश रंजन ने पड़ोसी द्वारा नर्सिंग होम के सामने कूड़ा फेंके जाने पर इसकी शिकायत स्थानीय बाईपास पुलिस से की थी. मामले की जांच करने पहुंचे बाईपास थाने के दारोगा सोनू कुमार नर्सिंग होम संचालक के पड़ोसी के समर्थन में उतर आए और उन्होंने नर्सिंग होम के संचालक के साथ गाली गलौज करते हुए सरेआम उनकी पिटाई कर दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.