करवा चौथ के बहाने हरियाणा से गांव बुलाकर पत्नी ने प्रेमी के सहयोग से पति को दे दी मौ’त

सासाराम. बिहार के सासाराम से सनसनीखेज मामला सामने आया है. करवा चौथ की रात पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी तथा उसके प्रेमी तथा एक और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल बीते 17 अक्टूबर की रात सासाराम थाना क्षेत्र के नरैना गांव में अमन कुमार सिंह की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था. इस मामले पर जमकर हंगामा हुआ था. पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की, तो पता चला कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में हुई.

पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर 72 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया.

पुलिस के मुताबिक हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम कर रहे अमन कुमार को उसकी पत्नी करवा चौथ के बहाने गांव बुलाया. रात में नींद की गोली देकर पूरे परिवार को सुला दिया. फिर अपने प्रेमी कमलेश सिंह को घर बुलाकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को शिवसागर के स्टेट हाईवे के किनारे फेंक दिया.

पुलिस ने जब पूरे मामले की तकनीकी आधार पर जांच की तो पता चला कि पत्नी पूनम सिंह के मोबाइल से भोजपुर जिला के रहने वाले कमलेश सिंह के साथ पिछले 4 महीनों से उसकी लगातार बातचीत हो रही थी. हत्या के वक्त भी कमलेश सिंह अपने एक अन्य सहयोगी के साथ महिला के घर में ही था. मोबाइल लोकेशन से ये पता चला. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी पूनम के अलावा प्रेमी कमलेश कुमार सिंह तथा उसके सहयोगी शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि जिस रात करवा चौथ था, उसी रात इस वारदात को अंजाम दिया गया. महिला ने पहले अपने पति की लंबी उम्र के लिए चलनी में चांद देखा. पति के लिए लंबी उम्र की कामना की. लेकिन उसके चंद घंटे बाद ही हत्या करवा दी.

पति की हत्या के बाद फूट-फूट कर रोने का किया नाटक

चेनारी-शिवसागर स्टेट हाईवे पर जब 18 अक्टूबर की सुबह अमन की लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई. सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए तथा सड़क जाम कर दिया. वहीं अमन की पत्नी पूनम भी सड़क पर लोटपोट होकर रोने का नाटक करती रही. 11 घंटे तक सासाराम जाने वाली सड़क को जाम रखा गया था.रोहतास एसपी ने बताया कि घटना के 72 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया गया. साथ ही सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading