बिहार के दो क्रिकेटरों का मुंबई इंडियंस कैंप में चयन, IPL में दिखाएंगे अपना दम

पटना : दिवाली के अवसर पर बिहार क्रिकेट को खुश करने वाली खबर निकल कर आई। प्रदेश के दो क्रिकेटरों को मुंबई इंडियंस ने कैंप में आमंत्रित किया है। यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने मुंबई इंडियंस से आए पत्र के हवाले से दी।

अनुज राज और अभिषेक साकेत का मुंबई इंडियंस कैंप में हुआ चयन। सौजन्य बीसीएये दो क्रिकेटर बड़हिया के बाबूहाता निवासी अनूज राज कुशवाहा और समस्तीपुर के पूसा रोड, वैनी गांव के रहने वाले अभिजीत साकेत हैं। दोनों तेज गेंदबाज मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

2020 रणजी ट्राफी में बिहार की ओर से मिजोरम के खिलाफ खेलते हुए बिना रन दिए सात विकेट चटकाने वाले करिश्माई गेंदबाज अभिजीत साकेत ने भारतीय क्रिकेट में दस्तक दी।

अपने करियर के तीसरे ही फस्ट क्लास मैच में अमिट छाप छोड़ने वाले अभिजीत ने अबतक 10 प्रथम श्रेणी मैचों में 37 और 13 टी 20 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। हाल में ही दिलीप ट्राफी के ईस्ट जोन की टीम में सुरक्षित खिलाड़ी की सूची में पहला नाम अभिजीत का था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.