डेंगू का कहर लगातार जारी, पांच नए मरीज मिले

मुजफ्फरपुर :  डेंगू का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 57 हो गई है। मुशहरी में सर्वाधिक 21 लोग इसकी चपेट में हैं।

जिले में मरीजों की संख्या 57 हो गई है। फाइल फोटोजिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डा.सतीश कुमार ने बताया कि मरीजों की हालत नियंत्रण में है। सिविल सर्जन डा.यूसी शर्मा ने बताया कि जिले में डेंगू के रोकथाम की व्यवस्था है। एसकेएमसीएच व सदर अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया है।

किट के जरिए जांच की व्यवस्था भी की गई है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां फागिंग कराई जा रही है। शहरी क्षेत्र नगर निगम के जिम्मे फागिंग की जिम्मेवारी दी गई है। निगम के पास मच्छरों के लार्वा को मारने वाली हर वार्ड के लिए मशीन भी है।

घरों के पास साफ-सफाई रखें। कचरे को घर से दूर फेंकें। घरों में कूलर, टैंक, ड्रम, बाल्टी आदि में पानी जमा कर नहीं रखें। मच्छरदानी लगाकर सोएं। पूरी बांह वाला शर्ट पहनें। घर के आसपास जलजमाव नहीं होने दे। अगर जलजमाव हो तो वहां पर केरोसीन डाल दें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading