गर्लफ्रेंड के लिए पति ने की पत्नी की ह’त्या, परिजन बोले- कई लड़कियों से है उसका चक्कर

भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव में बुधवार की रात जहर से एक महिला की मौत हो गई। बाद में शव बरामद किया गया।घटना की सूचना मिलते ही अजीमाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका 26 वर्षीया  जूली देवी अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव निवासी हितेश यादव की पत्नी थी । इधर मृतका के पिता नंदजी सिंह ने आरोप लगाया है कि पति का कई लड़कियों से चक्कर चल रहा था। कुछ माह पूर्व ही वो दूसरी लड़की को लेकर भागा था।

Bhojpur Crime: भोजपुर में गर्लफ्रेंड के लिए पति ने की पत्नी की हत्या, परिजन  बोले- कई लड़कियों से है उसका चक्कर - Bhojpur Crime Husband kills wife by  giving poison for illicit

शादी के बाद पति का चल रहा था अफेयर

मृतका के पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी जूली देवी की शादी अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव निवासी हितेश यादव से वर्ष 2013 में पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति एवं ससुराल वालों द्वारा उसके साथ बराबर मारपीट एवं उसे प्रताड़ित किया जाता था। इसको लेकर वह अधिकांश मायके ही रहा करती थी।  उन्होंने आरोप लगाया कि पति का कई लड़कियों से गलत संबंध है। कुछ माह पूर्व वह दूसरी लड़की को भी भगा ले गया था। इसको लेकर उनके द्वारा उस पर प्राथमिकी  भी की  गई थी। केस न्यायालय में चल रहा है। इसको लेकर उनकी बेटी मायके रह करती थी। इसी बीच उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। जिसको कारण वह पटना में रहकर अपनी पत्नी का इलाज करा रहे थे।

मायके में रह रही विवाहिता को ले गए थे ससुराल

इस बीच उसका पति व ससुराल वाले उनके घर आए और उसे वापस ससुराल ले गए। जिसको लेकर वह नाराज भी थे कि वह बिना पूछे क्यों चली गई। लेकिन उसे ससुराल ले जाने के बाद भी उसके पति व ससुराल वालों द्वारा उसके साथ फिर मारपीट की जाने लगी। इस दौरान बुधवार की रात फोन पर सूचना मिली की जहर खाने से उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पर मृतका के स्वजन उसके ससुराल डीहरा गांव पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। दूसरी ओर मृतका के पिता नंदजी सिंह ने उसके पति हितेश यादव एवं ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा बनाए गए उसका रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत जहर खाने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेन्द्र ने बताया कि शुरूआती जांच में यह बात आ रही कि पति ने दो शादी की थी। पति और पत्नी के विवाद में घटना घटित हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading