मेला देखकर लौट रहे युवक को मा’री गो’ली ,गं’भीर हा’लत में अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : कल्याणपुर के रतवारा में नमाज पढ़ने जा रहे युवक को गोलियों से भूनने की घटना में पुलिस अभी कुछ भी नहीं कर पायी थी कि रोसड़ा थाना क्षेत्र के बाघोपुर गांव के पास बुधवार देर रात बदमाशों ने काली पूजा का मेला देख कर लौट रहे वार्ड 12 निवासी रोशन कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। युवक के बाएं जांघ में गोली लगी है। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि रोशन काली पूजा का मेला देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान घर पहुंचने से पूर्व रास्ते में एक ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली उसके जांघ में लगी है।

Firing In Lucknow After Dispute Between Two Side Ann | लखनऊ में आपसी विवाद  के बाद दबंगों ने की फायरिंग, दो घायल, मौके से फरार आरोपीकानून की लचर व्यवस्था से लोगों में आक्रोश

गोली चलने की आवाज पर गांव से ग्रामीण दौड़े तो बदमाश वहां से फरार हो गए। बाद में लोगों ने रोशन को अस्पताल पहुंचाया। रोसड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह सदर अस्पताल में इलाजरत है। अब तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि बुधवार की सुबह कल्याणपुर के रतवारा में मो. दुलारे को गोलियों से भूना डाला गया था। शाहपुर पटोरी में अपराधियों ने लूट के प्रयास के दौरान फायरिंग की थी। आए दिन हो रही फायरिंग व लूट की घटना से लोग काफी सहमे-सहमे नजर आ रहे हैं। एक घटना की गुत्थी पुलिस सुलझा भी नहीं पाती है कि दूसरी घटना उसके लिए परेशानी का सबब पैदा कर देती है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.