पटना : चुनावी रणीतिकार प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा के जरिए बिहार में सियासी जमीन की तलाश में जुटे हैं। इस दौरान वो कभी महागठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हैं तो कभी बीजेपी को निशाने पर लेते हैं।

पीके की इस यात्रा की फंडिग को लेकर जदयू की तरफ से सवाल उठाए गए थे। जिसके बाद उन्होंने बयान दिया कि देश के छह मुख्यमंत्रियों के लिए वो काम कर चुके हैं, वही लोग उनकी मदद कर रहे हैं। इस बयान के बाद बीजेपी ने पीके को सीएम कुमार का एजेंट बता दिया है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गुरुवार की सुबह एक वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं।
जायसवाल ने कहा कि पीके ने खुद बताया कि वो जिन छह मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं वही लोग उनकी मदद कर रहे हैं। प्रशांत किशोर नीतीश के लिए भी काम कर चुके हैं। बीजेपी ने दावा कि सीएम नीतीश कुमार ही पीके के सबसे बड़े फंडर निकलेंगे।







