समस्तीपुर के दलसिंहसराय में दीपावली से गा’यब युवक का नदी किनारे मिला कं’काल

समस्तीपुर: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में दीपावली की रात से गायब युवक का नरकंकाल केवटा बलान नदी के किनारे बरामद हुआ है। उसकी पहचान केवटा वार्ड संख्या- 7 निवासी निवासी स्व.महिंद्र चौधरी के पुत्र गोपाल कुमार उर्फ लालू चौधरी के रूप में हुई है। नरकंकाल की पहचान उसके बड़े भाई अजय चौधरी और विजय चौधरी ने कपड़े, घड़ी और हाथ पर बंधे धागे से किया है। बताया जाता है कि उसकी हत्या कर केवटा वार्ड-1 में बलान नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। जिसे जानवरों ने खोदकर बाहर निकाल दिया। नरकंकाल होने की सूचना पर लोगो की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी भी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचंकर खुदाई की और नरकंकाल के शेष हिस्से को भी बरामद कर लिया। खुदाई में मिले कपड़े, कलाई घड़ी, पानी का बोतल, चप्पल बरामद किया गया। मृतक लालू के बारे बताया जाता है वह दो माह पूर्व 23 सितंबर को जेल से बाहर आया था।

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में दीपावली से गायब युवक का नदी किनारे मिला कंकाल -  Skeleton of youth missing from Deepawali found on river bank in  Dalsinghsarai of Samastipur

कई थाने में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज

उस पर दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर एवं घटहो ओपी में लूट सहित अन्य दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। विद्यापतिनगर थाना में दर्ज लूट मामले में वह जेल में बंद था। तकरीबन 33 माह बाद वह 23 सितंबर को जेल से बेल पर छूटकर बाहर आया था। मंगलवार की सुबह उसका नरकंकाल मिलने की सूचना पर गांव में इसको लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस नरकंकाल को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading