पीएफ खाताधारकों के खाते में आया ब्‍याज का पैसा, ऐसे चेक करें बैलेंस

पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में जमा पैसे का ब्याज मिलने लगा है। इस साल ब्याज का पैसा मिलने में खासा विलंब हुआ है। इस साल ब्याज की दर 8.1 प्रतिशत निर्धारित की गई है। पीएफ जमा पर वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज का पैसा अंशधारकों को अभी तक नहीं मिल पाया था।

EPF Interest Credit: पीएफ खातों में आने लगा है ब्‍याज का पैसा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीरदरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साफ्टवेयर को अपग्रेड करने की प्रक्रिया चल रही थी। इस वजह से इस साल पीएफ पर ब्याज का पैसा मिलने में विलंब हुआ है। हालांकि अब इंतजार खत्म हो गया है। अधिकृत सूत्रों ने कहा कि एनुअल अकाउंट प्रोसेस शुरू कर दिया गया है।

इसके साथ ही ब्याज का पैसा भी खाते में पहुंचना शुरू हो गया है। एक सप्ताह के अंदर सभी अंशधारकों के खाते में पीएफ के ब्याज का पैसा पहुंच जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह कार्य पहले क्षेत्रीय स्तर पर होता था लेकिन अब इसका केंद्रीयकरण कर दिया गया है। साफ्टवेयर में बदलाव का फायदा यह कि अब केंद्रीय सर्वर से पूरे देश के अंशाधारकों को एकसाथ ब्याज का पैसा मिलने लगा है।

बता दें कि करीब सात माह देर से इस बार पीएफ पर ब्याज का पैसा मिल रहा है। साथ ही इस साल ब्याज की दर 8.1 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इसलिए पूर्व की अपेक्षा ब्याज का पैसा कुछ कम होगा। 9966044425 नंबर पर काल करने पर एसएमएस के माध्यम से खाते की जानकारी ईपीएफओ दे देगा।

आप अपना पीएफ बैलेंस घर बैठे कंप्‍यूटर, मोबाइल या लैपटाप के जरिए चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट (https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login) पर जाकर लागिन करना होगा।

यहां आप अपने पीएफ खाते की पूरी पासबुक आनलाइन देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपने पहले कभी इसका इस्‍तेमाल नहीं किया है तो आपको ईपीएफओ के पोर्टल पर अपना रजिस्‍ट्रेशन कराते हुए पासवर्ड जेनरेट करना होगा। इसके लिए आपके पास यूएएन होना जरूरी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading