युवती को वाट्सएप काल कर क्यूआर कोड भेजा, फिर उनके खाते से दो लाख 28 हजार रुपये की कर ली निकासी

पटना : कदमकुआं की एक लड़की ने आनलाइन कोई सामान आर्डर किया। इसकी कीमत 3390 रुपए थी। लड़की ने इस आर्डर के लिए पेमेंट पेटीएम के जरिए किया था।

पटना की लड़की हुई साइबर ठगी का शिकार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीरइसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि लड़की को पूरे सवा दो लाख रुपए का चूना लग गया। आशंका जताई जा रही है कि लड़की ने किसी फेक वेबसाइट पर ट्रांजेक्‍शन किया या आनलाइन मर्चेंट पोर्टल से उसकी जानकारी लीक की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधी ने कदमकुआं थाना क्षेत्र निवासी युवती को वाट्सएप काल कर क्यूआर कोड भेजा, फिर उनके खाते से दो लाख 28 हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर कदमकुआं थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

अंजली की बेटी ने 29 अक्टूबर को आनलाइन सामान मंगाया था। इस दौरान उन्होंने पेटीएम से 3390 रुपये का भुगतान किया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर एक वाट्सएप काल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम बताया और कहा कि वह सामान भेजने वाली कंपनी का मैनेजर है।

वह पीड़िता को अपनी बातों में उलझाने के बाद बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस फेल हो जाने के कारण भेजे गए रुपये नहीं मिले हैं। वह कंपनी द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। पीड़िता शातिर के झांसे में आ गई।

शातिर ने उनसे दो लाख 28 हजार 285 रुपये की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने बैंक खाता और एटीएम कार्ड को बंद करा दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading