इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी, पढ़ें पूर्णिया के गौरव और कटिहार की एनी की Love Story

पूर्णिया. सोशल नेटवर्किंग साइट्स अब लोगों के साथ दिलों को भी जोड़ रही हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार के पूर्णिया में देखने को मिला है. दरअसल पूर्णिया के इंस्टाग्राम रील क्रिएटर ने कटिहार की लड़की को अपना जीवन साथी बना लिया है. यकीनन यह कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. दरअसल पूर्णिया शहर के रामनगर निवासी गौरव सिंह यूथ ब्रिगेड ने अनीशा सिंह उर्फ एनी सिंह से शादी रचा ली है. शादी के बाद दोनों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर प्यार परवान चढ़ा तो हम लोगों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी का फैसला लिया है.इंस्टाग्राम यूथ क्रिएटर गौरव सिंह ने बताया कि उन्‍होंने कुछ वर्ष पूर्व एनी सिंह उर्फ अनिशा सिंह से इंस्टाग्राम पर बात की. फिर मुलाकात का सिलसिला जारी रहा. धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा. इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और हम दोनों के बीच प्यार हो गया. इसी संबंध को बरकरार रखने के लिए हम दोनों दांपत्य सूत्र में बंध गए हैं.

लड़के के परिवार के लोग और दोस्त बने शादी के गवाह, लेकिन…
प्रेमिका अनीशा सिंह ने बताया कि कई वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर गौरव से मुलाकात हुई थी. उसके बाद वो गौरव को काफी पसंद करने लगी और वह मुझे काफी पसंद आ गए. प्रेमी जोड़े ने पूरण देवी मंदिर में पुरोहित और अपने परिवार-दोस्तों के समक्ष शादी रचा ली. शादी में लड़के के परिजन समेत तमाम जान पहचान वाले लोगों ने शिरकत किया. हालांकि लड़की पक्ष से कोई नहीं था.

गौरव के इंस्टाग्राम पर हैं एक लाख फॉलोअर्स
गौरव सिंह ने बताया कि मैं इंस्टाग्राम बहुत दिनों से रील्स बनाकर पोस्ट करता था. इसे लोगों के द्वारा खूब ज्यादा देखा जाने लगा. धीरे-धीरे काफी लोकप्रियता बढ़ गई हैं. वर्तमान में मेरे एक लाख फॉलोअर्स हैं. वहीं, इंस्टाग्राम के द्वारा मेरी लोकप्रियता को देखकर सर्टिफिकेट भेजकर सम्मानित भी किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading