ठेकेदार को लड़की से हुआ फेसबुक पर लव, शादी के बाद अकेले मिलने की चाहत पड़ी भारी

आरा : यूपी के एक ठेकेदार को फेसबुक पर बिहार की एक लड़की से प्यार हो गया। लड़की की शादी के बाद भी दोनों की बातचीत जारी रही। प्रेमी ने प्रेमिका से अकेले में मिलने का प्लान बनाया। जिसकी भनक महिला के घर वालों को लग गई। जिसके बाद ठेकेदार का अपहरण कर लिया गया।

रोहतास जिले के बिक्रमगंज नगर के कृष्णानगर मोहल्ला से पिस्तौल के बल पर अगवा एक ठीकेदार अमित पांडेय को रविवार काे सकुशल बरामद कर लिया गया। ठीकेदार की बरामदगी अगिआंव बाजार थाना के अमेहता गांव से हो सकी। पुलिस ने गैंग से जुड़े एक सदस्य को गिरफ्तार कर  किया है।

कांड में प्रयुक्त एक पिस्टल व गोली भी बरामद किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। इसे लेकर अगिआंवबाजार थाना में चार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की गई है। पकड़ा गया जयराम खरवार अमेहता गांव का निवासी है।

आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने ठीकेदार के पास मौजूद एटीएम कार्ड से 25 हजार एवं नकद सात हजार रुपये ले लिया है। अपहरणकर्ताओं की योजना फिरौती मांगने की भी थी।

इसकी जानकारी पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने दी। बरामद ठीकेदार रोहतास जिले के बघैला ओपी के पांडेय भलुआई गांव निवासी कामेश्वर पांडेय के पुत्र है। विद्युतिकरण कार्य में ठीकेदारी करता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading