मधुबनी में राम-जानकी मंदिर से माता सीता की बेशकीमती मूर्ति चोरी, लोगों में आक्रोश

मधुबनी: स्थानीय मिर्जापुर महंत स्थल परिसर में स्थापित प्राचीन राम-जानकी मंदिर के दक्षिणी दिशा स्थित प्रवेश द्वार तथा गर्भ गृह की किवाड़ का ताला तोड़ कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने अष्टधातु से निर्मित माता सीता की सैकड़ों वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्ति तथा चार मुकुटों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। यह घटना रविवार की रात्रि घटने की बात ग्रामीणों ने बताई। सोमवार की सुबह राम-जानकी मंदिर का दक्षिणी प्रवेश द्वार खुला देख ग्रामीणों को मंदिर में चोरी का अंदेशा हुआ। देखते ही देखते आसपास के सैकड़ों ग्रामीण राम-जानकी मंदिर परिसर में जमा हो गए।

मधुबनी में राम-जानकी मंदिर से माता सीता की बेशकीमती मूर्ति चोरी, लोगों में  आक्रोश - Priceless idol of Mother Sita stolen from Ram Janaki temple in  Madhubaniसमुचित कार्रवाई किए जाने की मांग

घटना की सूचना पाकर राजनगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सदल बल राम-जानकी मंदिर पहुंचे तथा मौका मुआयना कर मामले की तफ्तीश शुरू की। चोरों ने मंदिर में स्थापित माता सीता की बेशकीमती मूर्ति, भगवान राम-जानकी व हनुमान तथा लड्डू गोपाल की मूर्ति पर लगे चांदी के चार मुकुटों की चोरी कर ली और चंपत हो गए। राम-जानकी मंदिर समिति मिर्जापुर के अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने उक्त घटना के बाबत लिखित आवेदन स्थानीय थाना पुलिस को सौंपा तथा समुचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading