वो है निशा… पहला-पहला प्‍यार है गाना पाकर मनोज ने निशा को किया था प्रपोज

भागलपुर के नाथनगर में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। चार वर्षों से यह प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी चर्चा हर जगह हो रही थी। प्रेमी प्रेमिका अलग-अलग जाति के थे। इस कारण शादी होने में दोनों को परेशानी हो रही थी। दोनों के स्‍वजन इस प्रेम प्रसंग से नाराज थे। चार वर्षों से यह प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंत में ग्राम पंचायत ने दोनों की शादी करवा दी। प्रेमी का नाम मनोज तो प्रेमिका का नाम निशा है। लोगों ने कहा कि मनोज ने निशा को पहला-पहला प्‍यार है गाना गाकर पटाया था। वो अक्‍सर गुनगुनाता था ‘वो है निशा…’

Amazing love: वो है निशा... पहला-पहला प्‍यार है गाना पाकर मनोज ने निशा से किया  था प्रपोज, फ‍िर चार साल बाद... - Amazing love: Pehla Pehla Pyar Hai Wo He  Nisha, Afterजानकारी के अनुसार, ग्राम कचहरी नूरपुर में पंचों ने प्रेमी जोड़ों को स्वजनों के सहमति के बाद शादी करा दी। पंचों ने दोनों के स्‍वजनों को काफी समझाया, इसके बाद दोनों माने। दोनों के बीच चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंतरजातीय प्रेम का घर वाले नहीं स्‍वीकार्य कर रहे थे। पंचों ने कहा कि अब अंतरजातीय शादी को सभी स्‍वीकार्य करते हैं, इसलिए आप दोनों परिवार भी इस शादी के लिए मान जाएं। प्रेमी युगल को मिला दें। साथ-साथ जीने दें। मनोज व निशा की शादी करवा दें। इसके बाद दोनों के स्‍वजन शादी करवाने के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद रामपुर खुर्द पंचायत निवासी प्रकाश कुमार पोद्दार के पुत्र मनोज कुमार पोद्दार और नूरपुर पंचायत के संजय यादव की पुत्री निशा कुमारी की शादी हो गई। इस दौरान काफी संख्‍या में लोग वहां मौजूद थे। नूरपुर पंचायत की सरपंच जयमाला देवी ने कहा कि सरकार भी अब अंतरजातीय विवाह को बढ़वा दे रही है। इससे जातिवाद समाप्‍त होगा।

इस दौरान उप सरपंच दीपक सिन्हा, कारू यादव, सचिव निधि कुमारी, जितेंद्र कुमार मंडल, रंजीत यादव, श्वेता शर्मा, रिंकी देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, कुशेश्वर मंडल, संजय साह आदि ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद मनोज व निशा काफी खुश थे। दोनों ने साथ जीने व साथ मरने की कसमें खायी। शादी के बाद मनोज ने निशा को अपने घर ले गया। दोनों के स्‍वजन भी अब खुश हैं। कहा कि – बच्‍चों के लिए तो समझौता करना ही पड़ता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading