पटना. पटना में एक हैरत में डालने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, एक युवक ने अपनी बहन को प्रेमी के साथ देख लिया. नाराज भाई ने गुस्से में आकर प्रेमी की बेरहमी से पिटाई कर दी. वारदात के दूसरे दिन प्रेमी की हालत खराब हो गई. उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना राजधानी पटना केवकंकड़बाग थाना क्षेत्र पोस्टल पार्क के पास की है. बहन को प्रेमी के साथ देख नाराज भाई ने प्रेमी की बेरहमी से पिटाई कर दी.
घटना के दूसरे दिन रविवार की सुबह प्रेमी की सेहत इस कदर बिगड़ गई कि उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की पहचान 22 साल के छोटू कुमार के रूप में हुई, जो डीजे संचालक है. युवक छोटू के परिजनों के बयान पर लड़की के पिता, भाई और भाई के दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. लड़की, उसके मां-बाप और भाई के दोस्त को एक साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
दरअसल यह घटना राजधानी पटना के चांदमारी रोड स्थित मुंशी भगत लेन में रहने वाले एक परिवार के साथ घटी है. छोटू नामक युवक यही अपने परिवार के साथ रहता था. छोटू अपने चार भाइयों में दूसरे नम्बर पर था. उसकी कथित प्रेमिका पोस्टल पार्क के पास किराए के घर में रहती है. छोटू और युवती की जान पहचान कई महीनों से है. शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों एक साथ कहीं जा रहे थे. तभी युवकी का भाई ने दोनों को एक साथ देख लिया. युवती के भाई ने अपने दोस्त को बुलाया और छोटू की पिटाई कर दी. पिटाई के बाद युवती अपने परिजनों के साथ घर लौट गई और छोटू भी अपने घर वापस आ गया.
घर पहुंचने पर छोटू ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी. रात में साढ़े नौ बजे दूध पीकर सो गया. रविवार की सुबह सात बजे नींद खुली तो उसके पेट में दर्द होने लगा. फिर उसने घर वालों को बताया कि युवती का पिता, भाई, भाई के दोस्त ने उसकी पिटाई कर दी थी. इसके बाद उसे पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसे भर्ती नहीं किया गया. इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद कंकड़बाग थाना पुलिस को घटना के बारे में सारी जानकारी दी गई। पुलिस केस दर्ज मामले की छानबीन और कार्रवाई में जुट गई है.

