पटना : कंकड़बाग थाना क्षेत्र पोस्टल पार्क के पास बहन को प्रेमी के साथ देख ना’राज भाई ने प्रेमी की बे’रहमी से पि’टाई कर दी। घ’टना के दूसरे दिन रविवार की सुबह प्रेमी की सेहत बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृ’त घो’षित कर दिया।
युवक की पहचान 22 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई, जो डीजे संचालक है। कंकड़बाग थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि श’व को पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छोटू के स्वजन के बयान पर लड़की के पिता, भाई और भाई के दोस्त के खि’लाफ ह’त्या का के’स द’र्ज किया गया है। लड़की, उसके मां-बाप और भाई के दोस्त को हि’रासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
छोटू चांदमारी रोड स्थित मुंशी भगत लेन में रहता है था। वह चार भाइयों में दूसरा था। वहीं, युवती पोस्टल पार्क के पास किराए के घर में रहती है। लड़की के पिता की सत्तू की दुकान है। छोटू और युवती की जा’न प’हचान कई महीनों से हैं। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों एक साथ शालीमार लेन से होते हुए कहीं जा रहे थे।

तभी युवती का भाई दोनों को एक साथ देख लिया। युवती का भाई अपने दोस्त और स्वजन बुलाया और छोटू की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवती और उसके स्वजन वहां से चले गए और छोटू भी घर चला गया।
घर पहुंचने पर छोटू ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। रात में साढ़े नौ बजे दूध पीकर सो गया। रविवार की सुबह सात बजे नींद खुली तो उसके पेट में दर्द होने लगा।
फिर उसने घर वालों को बताया कि युवती का पिता, भाई, भाई के दोस्त ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद स्वजन उसे पीएमसीएच लेकर गए, जहां उसे भर्ती नहीं किया गया।
फिर निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन कंकड़बाग थाना पुलिस को घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची केस दर्ज मामले की छानबीन में जुट गई।

