बिहार : सड़क हा’दसे में दो लोगों की मौ’त, एक घा’यल

खबर नालंदा की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना दीपनगर थाना अंतर्गत राणा बिगहा गांव के पास की है। दरअसल, यहां एक ट्रैक्टर और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों मृतक मामा-भांजा बताये जा रहे हैं।

Road Accident In Hardoi: Couple And Child Died In Bus Collision - यूपी में  भीषण सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती व बच्चे की मौत - Amar Ujala  Hindiसूचना पाकर दीपनगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बाइक सवार तीनों व्यक्ति को सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक दो ने दम तोड़ दिया था।  मृतकों की पहचान नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र के धुरिहर गांव के रहने वाले पप्पू पांडेय के 20 साल के बेटे परशुराम के रूप में की गई है। वहीं, दूसरा मृतक भांजा दीपनगर के मघड़ा गांव का रहने वाला मुरारी पांडेय का 16 साल का नीतीश कुमार है।

वहीं, एक घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है है, जो गोपाल पांडेय के 22 साल का बेटा दिनेश उर्फ कारू पांडेय है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ तीनों बाइक से कोसुक घाट पर पूजा अर्चना कराने जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हो गया। घटना को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि बाइक सवार दो लोगो की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति घायल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading