मुजफ्फरपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-12 के कोर्ट में रि’वाल्वर के साथ पहुंचने व अन्य आ’रोपों में न्या’यिक हि’रासत में जे’ल में बंद अधिवक्ता पंकज कुमार की जमानत अ’र्जी पर अब दस नवंबर को सुनवाई होगी। शनिवार को जमानत अ’र्जी पर सु’नवाई के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) ने नगर थाना पुलिस से केस डा’यरी मांगी थी।
पुलिस ने कोर्ट में केस डायरी पेश नहीं की। सोमवार को प्रभारी सीजेएम के कोर्ट ने केस डा’यरी नहीं मिलने के कारण ज’मानत अ’र्जी पर दस नवंबर तक के लिए सु’नवाई टा’ल दी है।
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं की बैठक हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर, उपाध्यक्ष जयमंगल प्रसाद, डा.संगीता शाही, महेश पांडेय व महासचिव सचिदानंद सिंह ने बताया कि स्थिति पर अधिवक्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
विचार-विमर्श में जिला जज मनोज कुमार सिन्हा व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-12 दिनेश कुमार प्रधान के कोर्ट से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहने की आमसभा का निर्णय जारी रखने को लेकर अडिग थे। उन्होंने बताया कि आमसभा के निर्णय का कड़ाई से पालन कराने को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जो अधिवक्ता इस निर्णय की अवहेलना करेंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पर विचार करने को लेकर जल्द ही एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई जाएगी।
विचार-विमर्श के दौरान संजय सिन्हा, सुधीर कुमार ओझा, रविंद्र कुमार, अभय कुमार शर्मा, लवली कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रीति कुमारी, रूबी कुमारी, दीपक कुमार व आशीष सिन्हा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।


