एक और ASI निकला बिकाऊ, 10 हजार रुपये का नजराना लेते हुए गि’रफ्तार

पूर्णिया ; मुफ्फसिल थाने में तैनात एएसआई लालजी राम को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को दस हजार रुपया रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एएसआई लालजी राम मटिया चौक के पास से एक भुविवाद से संबंधित केस कमजोर करने की एवज में मो. इंसार से रुपये ले रहा था। तभी पटना और भागलपुर निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी उपाधीक्षक अरुण कुमार पासवान ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

Purnia Samachar Brown sugar worth Rs 80 lakh recovered and arrest 6  smugglers | Purnia Samachar: 80 लाख रुपए का Brown Sugar बरामद, 6 तस्कर  गिरफ्तार | Hindi News, बिहार एवं झारखंडमुफस्सिल थाना के एएसआई लालजी राम को दस हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा

वहीं इस संबंध में पीड़ित पक्ष की पत्नी हेबुल निशा ने बताया कि केस कमजोर करने के नाम पर आईओ लालजी राम ने मेरे पति से दस हजार रुपये की मांग की थी। जिसको लेकर आज उन्हें रुपया लेने अपने घर मटिया चौक कर बुलाया था। जिसके बाद यहाँ से निगरानी वालों में उसे रुपया के साथ पकड़ कर अपने साथ लेकर गई है। बताते चलें कि मुफस्सिल थाना में इससे पूर्व 2016 में भी एसआई अशोक कुमार सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ निगरानी वालों ने पकड़ा था। यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक दारोगा पर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading