पटना। राजधानी पटना में एक बार फिर दे’ह व्यापार का मामला उजागर हुआ है। हद तो यह कि पटना जंक्शन के पास यह रै’केट संचालित हो रहा था। पुलिस ने इस धं’धे में लि’प्त चार महिलाओं व दो दलालों को गि’रफ्तार किया है। ये सभी पटना जिले के आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। इनके पास से आ’पत्तिजनक सामान और रुपये बरामद किए गए हैं।
मालूम हो कि सितंबर महीने में पटना के ही रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया था। वहां से सरगना महिला समेत एक युवक को पकड़ा।

उनकी निशानदेही पर नालंदा, पटना से इस धंधे में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इनलोगों ने बताया कि पटना के एक नर्सिंग होम में आपरेशन करने वाले डाक्टरों का मूड फ्रेश करने के लिए लड़कियां भेजी जाती थीं।






