बिहार: अ’वैध वसूली और घू’स लेनदेन में थाना प्रभारी और मुंशी का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया नि’लंबित

जिला पुलिस के भ्रष्टाचार के नए-नए मामले आए दिन सामने आ रहे हैं. हाल में ही भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्णिया के पूर्व एसपी दयाशंकर पर विशेष निगरानी और ईओयू की टीम ने छापामारी की थी जिसमें कई खुलासे हुए थे. वहीं, अब अकबरपुर ओपी के थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी का एक आडियो वायरल हुआ है. इसमें वह अपने थाना के मुंशी सह चौकीदार सुभाष पासवान से अवैैध वसूली और घूस के पैसे के लेन देन को लेकर बातचीत कर रही हैं.

पूर्णिया: रिश्वतखोरी के मामले में ओपी इंचार्ज और चौकीदार निलंबित. हालांकि, थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी इसे साजिश बता रही हैं और वह इसे अपनी आवाज भी नहीं बता रही हैं. इधर, पूर्णिया के एसपी आमिर जावेद ने सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और चौकीदार को निलंबित कर दिया है. एसपी ने कहा कि इसकी जांच धमदाहा के एसडीपीओ रमेश कुमार ने की है. एसडीपीओ ने भी अपनी जांच रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है.

बता दें, जांच रिपोर्ट में मामला सही पाया गया है. जांच के बाद, अकबरपुर ओ पी के प्रभारी पूर्णिमा कुमारी और चौकीदार सह मुंशी सुभाष पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.  दरअसल, इस ऑडियो में हुए बातचीत में सुना जा सकता है कि थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी अपने थाना की मुंशी सुभाष पासवान को कहती है कि सिॅटू सिंंह जो अपराधी है उस नाम को हटाने पर ₹2000 लिया गया था. इसके अलावा कुछ और लोगों से एफआईआर करने के नाम पर अलग-अलग राशि ली गई थी. जिसमें उन्हें कम राशि दी गई जिस पर मंत्री कहते हैं कि उसने जितना रुपया पार्टी से लिया थास सारा उसने थाना प्रभारी को दे दिया है.

राशि की बंदरबांट में गड़बड़ी को लेकर दोनों के बीच करीब 2 मिनट 31 सेकंड तक बात हुई है. साथ ही वह यह भी कह रही हैं कि पूर्व ड्राइवर पृथ्वी सिंह के तरह वह भी उसके साथ चीटिंग ना करें, नहीं तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा. ऑडियो में सुना जा सकता है कि किस तरह पूर्णिमा कुमारी और अकबरपुर ओपी के मुंशी सह चौकीदार सुभाष पासवान के बीच लेन देन को लेकर बातचीत हो रही है. गौरतलब है कि चौकीदार सुभाष पासवान पिछले कई वर्षों से अकबरपुर ओपी में मुंशी के पद पर भी कार्यरत है. वह थाना के लिए अवैध वसूली का भी काम करता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading