चिराग पासवान की नजर में नीतीश कुमार अब कोई फैक्टर नहीं, कुढ़नी में भाजपा को देंगे समर्थन

पटना. गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद चिराग पासवान ने पहली बार मीडिया से बात करते हुए यह साफ कर दिया कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी उपचुनाव में भी भाजपा को समर्थन देंगे. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोकामा और गोपालगंज चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि नीतीश कुमार अब बिहार में कोई फैक्टर नहीं रह गए हैं.

Nitish Kumar ne bola baccha to janiye chirag paswan ne iss par kya dia  jawab : नीतीश ने बोला बच्चा तो जानिए इस पर चिराग पासवान ने दिया क्या जवाबमोकामा और गोपालगंज उपचुनाव परिणाम पर बोले चिराग पासवान ने कहा, मुझे नहीं पता बीजेपी को कितना वोट आता या नहीं आता, लेकिन यह बताएं कि क्या महागठबंधन को उतना वोट मिला क्या? नीतीश कुमार का मात्र 1000 वोट बढ़ा है और यह दर्शाता है कि आज की तारीख में कम से कम नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रहे हैं.

चिराग ने आगे कहा, नीतीश कुमार पूरी तरह से अपना जनाधार खो चुके हैं, यह दोनों जगह चुनाव में दिख भी गया. मोकामा में महागठबंधन की जीत नहीं है; यह पूरी तरह से अनंत सिंह की अपनी जीत है. गोपालगंज में इनको अपना प्रभाव दिखाना था; और वहां इनकी हार हुई है. वहीं, कुढ़नी में हो रहे उपचुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का भी चिराग ने एलान किया.

EWS कोटे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन पर चिराग ने कहा, मुख्यमंत्री कहते क्या हैं और करते क्या हैं, उनकी कार्यशैली में हमेशा मतभेद देखने को मिला है. EWS को लेकर हमलोग शुरू से कह रहे थे कि ऐसे लोग जो स्वर्ण समाज से आते हैं, और जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, उनको आरक्षण मिलना चाहिए. रही बात मुख्यमंत्री जी की तो आप का राज है, आप करें जो करना है. नीतीश कुमार के जातीय जनगणना कराने पर चिराग ने तंज कसते हुए कहा, वह गए थे प्रधानमंत्री से मिलने. आप बिहार में तो करवाइए, आपकी ही सरकार है. अगर आप इस विषय को इतना मानते हैं तो बिहार में करके दिखाइए. पहले हम लोग समर्थन करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading