मुजफ्फरपुर: किडनी के लिए गु’हार लगा रही सुनीता, 2 माह पहले फ’र्जी डॉक्टर ने निकाल ली थी दोनों किडनियां

मुजफ्फरपुर. दो महीना पहले मुजफ्फरपुर के बरियारपुर ओपी क्षेत्र में एक फर्जी डॉक्टर द्वारा सुनीता नाम की महिला का गर्भाशय के ऑपरेशन के दौरान दोनों किडनी निकालने का मामला सामने आया था.  इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पूरा स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था.घटना के दो महीने पूरे हो चुके है, लेकिन आज भी सुनीता जिंदगी और मौत से जूझ रही है. सुनीता को पहले सरकारी खर्चे पर IGIMS भेजा गया था, लेकिन अब उसे फिर से मुजफ्फरपुर के SKMCH में भर्ती कराया गया है. जहाँ सप्ताह में तीन दिन उसका डायलिसिस किया जा रहा है.

मुजफ्फरपुर किडनी कांड: फल बेचते-बेचते झोला छाप डॉक्टर बन बैठा था आरोपी,  पढ़ें पूरी कहानी - muzaffarpur kidney scandal big disclosure on accused  doctor pawan brvj – News18 हिंदीसुनीता की हालत ठीक नहीं है, वो खुद किडनी के लिए लोगों से गुहार लगा रही है. सुनीता के तीन बच्चे हैं.  ऐसे में वो उनके भविष्य के बारे में सोच-सोचकर परेशान है. सुनीता के पति अकलू राम कहते है कि ना तो उन्हें किसी प्रकार का कोई सरकारी सहयोग मिला पाया, ना ही दोषियों को सजा मिली.

अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

ज़िले के चर्चित किडनी कांड मामले में पुलिस को अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है. मुजफ्फरपुर पुलिस अब आरोपी की संपत्ति कुर्की-ज़ब्ती करने की तैयारी कर रही है. पुलिस द्वारा आरोपी डॉक्टर पवन कुमार की संपत्ति की कुर्की-ज़ब्ती के लिए कोर्ट में अपील की जाएगी. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी. बता दें कि इससे पहले कोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अरेस्ट वारंट भी जारी हो चुका है, लेकिन आरोपियों को धर दबाचने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading