बिहार: दुकान पर जा’ल बि’छाकर बैठी थी निगरानी टीम, 10 हजार घू’स लेते रंगे हाथ धरा गया दारोगा

पूर्णिया.बिहार के भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई लगातार की जा रही है. इसी क्रम में मुफस्सिल थाना के एएसआई लालाजी राम को निगरानी टीम ने 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ कर गिरफ्तार किया है. बता दें कि एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग ने आरोपी की दुकान पर ही जाल बिछाया और घात लगाए बैठी रही. जैसे ही एएसआई लालाजी राम ने दुकान पर जाकर रिश्वत मांगी वैसे ही निगरानी टीम ने उन्हें धर दबोचा. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

पूर्णिया में दारोगा को निगरानी टीम ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा.निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान ने कहा कि मुफस्सिल थाना के मटिया निवासी वादी मोहम्मद कयूम ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मुफस्सिल थाना के एएसआई व केस के अनुसंधानकर्ता एएसआई लाल जी राम केस के एवज में उनसे 10000 रुपए की मांग कर रहे हैं. शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम कयूम के दुकान पर पहले से ही घात लगाए बैठी थी. इसी दौरान लालजी राम वहां पहुंचे और उनसे 10000 रुपए घूस लिया. निगरानी की टीम ने रंगे हाथ लालजी राम को गिरफ्तार कर लिया.

गौरतलब है कि हाल ही में पूर्णिया के एसपी दयाशंकर पर भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी और इओयू की टीम ने छापेमारी की थी. इसके अलावा 2 दिन पहले अकबरपुर ओपी के प्रभारी पूर्णिमा कुमारी का अवैध वसूली का लेनदेन का वीडियो वायरल हुआ था. जांच के बाद एसपी आमिर जावेद ने उन्हें निलंबित कर दिया.

वहीं, कुछ दिन पहले सदर थाना के एसआई संतोष कुमार व एक दलाल को गिरफ्तार किया गया था. 1 साल पहले बायसी थाना के एएसआई को भी निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया था. पूर्णिया में पुलिस तंत्र में चल रहे भ्रष्टाचार पर लगातार निगरानी की कार्रवाई हो रही है. इसके बावजूद घूसखोर अधिकारी व कर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading