मुजफ्फरपुर : लगातार जिले में डें’गू मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। विशेषकर अब देहाती क्षेत्र में डें’गू पॉ’जिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बताया जाता है कि मंगलवार को जिले में तीन डेंगू के नए मरीज मिले हैं।
मुशहरी प्रखंड में दो और मीनापुर में एक मरीज मिले है। इससे जिले में डेंगू पॉजिटिव की संख्या 94 पर पहुंच गई है। अब तक सबसे अधिक डेंगू के मरीज मुशहरी प्रखंड में ही मिले है।
61 सैंपलों की आई रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव मिले है। अब तक जो मरीज मिले हैं, उनमें पांच एसकेएमसीएच में भर्ती है। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र से अधिक मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे है। सिर्फ मुशहरी प्रखंड में सबसे अधिक 35 मरीज मिले है। वहीं मीनापुर में मरीजों की संख्या 11 हो गई है।
वहीं शहरी क्षेत्र में आठ मरीज मिले है। सिविल सर्जन उमेश चंद्र शर्मा कहा कि जहां-जहां डेंगू के मरीज मिल रहे है, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। इधर, निजी अस्पतालों से भी डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सही मिल रहा है।



