स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हटाया जाएगा अतिक्रमण, जानें कहां पर हुआ निरीक्षण

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मोतीझील नगर थाना से हरिसभा चौक तक सड़क एवं नाला का निर्माण चल रहा है। उसमें जहां-जहां अतिक्रमित हिस्सा है, उन सभी को एक सप्ताह के भीतर तोड़ने का आदेश नगर आयुक्त सह एमडी नवीन कुमार ने दिया है।

मंगलवार को उन्होंने प्रोजेक्ट वर्क का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जहां-जहां कमियां दिखी, सभी को दुरुस्त करते हुए काम में तेजी लाने का आदेश कार्य कर रही एजेंसी को दिया है।

सबसे पहले नाला निर्माण से जुड़ा कार्य खत्म करना है। इन दौरान योजना से संबंधित, स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक, वरीय तकनीकी मैनेजर एवं पीएमसी के मॉनिटरिंग कर रहे कर्मी उपस्थित थे।

इधर, फेस लिफ्टिंग एवं सड़क निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट वर्क को तेजी से पूरा करने को लेकर सरैयागंज टावर व उसके आसपास के हिस्से की मापी कराई गई।

नगर आयुक्त के आदेश पर नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी की टीम को लेकर अमीन संजय कुमार ने टावर के चारों तरफ पैमाइश की। इसमें जहां-जहां अतिक्रमण दिखा, सभी जगह लाल निशान लगा दिया।

बताया कि दो दिनों के भीतर सभी को खुद से अतिक्रमण तोड़ लेने या हटा लेने का आदेश दिया गया है। इसके बाद नगर निगम की टीम जेसीबी लगाकर अतिक्रमित हिस्से को तोड़ देगा। इसके बदले 20 हजार रुपए जुर्माना के रूप में वसूले जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading