ट्रेन के आगे कूद आ’त्महत्या का प्रयास, पति और बेटा को छोड़ प्रेमी संग भागी थी

नवादा: प्रेमी से धोखा मिलने के बाद एक महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना केजी रेलखंड पर मनमा गांव के समीप घटी है। महिला को घायल अवस्था में हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन ट्रेन के झटके से घायल हो गई। महिला जख्मी हालत में ट्रैक पर पड़ी हुई थी। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हिसुआ के सुनील कुमार, चंदन शर्मा, सरोज साव, अनिल पंडित, राजेश पंडित आदि ने घायल महिला को हिसुआ सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पावापुरी रेफर कर दिया गया।

प्यार में नाकाम होने पर साथ में ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, फिर हुआ  ये... - News1Indiaमहिला को है 15 वर्षीय पुत्र 

महिला के पास रहे मोबाइल से उनके स्वजनों से संपर्क कर बुलाया गया। महिला के पिता ने बताया कि 32 वर्षीय महिला उनकी बेटी है। महिला का मायका नरहट थानाक्षेत्र के एक गांव में है। महिला का विवाह वारिसलीगंज के बलवापर में हुआ था । महिला को 15 वर्षीय पुत्र भी है, जो पिता और मां के साथ ही दिल्ली में रहता है।

मायके के एक लड़के से था प्रेम संबंध

महिला के पिता ने कहा कि महिला का अपने मायके के एक लड़का विक्की कुमार उर्फ दिवाकर के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा था। प्यार परवान चढ़ा तो महिला दिल्ली से पति और पुत्र को छोड़कर विक्की के साथ विगत तीन माह पूर्व भागकर दूसरी शादी कर इधर- उधर रहने लगी। प्रेमी से धोखा मिलने के बाद महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.