पटना : सरकार ने प्रखंड प्रमुख का कद बढ़ा दिया है। अब मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइन योजना में प्रखंड स्तरीय समिति के अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख होंगे।

अभी तक बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) प्रखंड स्तरीय समिति के अध्यक्ष होते थे, लेकिन अब नियमावली में बदलाव कर प्रखंड अध्यक्ष को यह पद दिया गया है।
पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रखंड प्रमुख ने सरकार से नियमावली में संशोधन की मांग की थी। बीडीओ के योजना में अध्यक्ष होने के कारण जमीनी स्तर पर हो रही कठिनाईयों की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया था।





