पश्चिम चंपारण में गर्भाशय कां’ड के बाद अब रामनगर में एक और अ’वैध क्लीनिक सील

बगहा : दुर्गा नगर ओम साईं हेल्थ केयर मामले की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है कि शुक्रवार को एक और अवैध क्लीनिक का मामला सामने आया है। जिस पर छापेमारी की गई। नगर के आर्य नगर मोहल्ले में अमायरा नामक नर्सिंग होम को सील किया गया। हालांकि छापेमारी की भनक पाकर संचालक और चिकित्सक भाग निकले। इस नर्सिंग होम से दो सिजेरियन मरीजों को बाहर निकाला गया। वहीं ऑपरेशन से संबंधित उपकरण भी बरामद किया गया है।

अलग-अलग बीमारी का आपरेशन कराने पहुंचेे थे मरीज

मरीजों से पूछताछ की गई। जिसमें एक थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी मो रियाजुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जहांगीर है। जिसने बताया कि उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन बीते दो नवंबर को किया गया था। वहीं पचरुखिया गांव निवासी आदम मियां की पत्नी गुलाबो खातून उम्र 24 के बारे में उसके स्वजन ने बताया कि ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ है। ऑपरेशन चार नवंबर को हुआ था। माता और नवजात दोनों की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दोनों मरीजों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने बताया कि विभागीय निर्देश पर क्लिनिक पर कार्रवाई की गई है। जिस पर डॉक्टर सरबत जमाल नाम का बोर्ड लगा हुआ है। भारी मात्रा में ऑपरेशन से संबंधित उपकरण बरामद किए गए हैं। जिसकी जांच की जा रही है। इस छापेमारी के दौरान सीओ विनोद मिश्रा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ थानाध्यक्ष अनंतराम भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि अभी हाल में ही नगर के दुर्गा नगर में ओम साईं हेल्थ केयर पर भी छापेमारी हुई थी। जिसमें 11 सिजेरियन मरीज मिले थे। जिसमें सात महिलाओं के गर्भाशय निकालने की भी चर्चा है। इस प्रकरण की अभी जांच चल रही है। सूत्रों को कहना है कि महिलाएं इलाज कराने के लिए यहां आयीं थी, लेकिन उन लोगों का गर्भाशय निकाल लिया गया।   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading