भागलपुर जिले के कहलगांव रेलवे स्टेशन पर एक युवक का जिंदगी को दांव पर लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में व्यक्ति ट्रैक पर सोया हुआ है और उसके ऊपर से तेज र’फ्तार में मालगाड़ी पास कर रही है।
यह वायरल विडियो सुबह की बताई जा रही है। जिसमें शार्टकट मारने के चक्कर में एक शख्स बुरी तरह फंस गया। बताया जाता है कि उक्त युवक ट्रेन पकड़ने के लिए गैर कानूनी तरीके से रेलवे ट्रेक पार कर रहा था। बीच में ट्रेक पर मालगाड़ी खड़ी थी।
जल्दबाजी के चक्कर में युवक मालगाड़ी के नीचे से पास करने लगा। इसी बीच मालगाड़ी खुल गई। जिसके कारण अपनी जा’न ब’चाने के लिए वह रेल पटरी के बीच पेट के बल ले’ट गया और उसके ऊपर से मालगाड़ी गुजरती रही। किसी तरह वह अपनी जा’न बचाई। वहीं, मालगाड़ी गुजरने के बाद उसने राहत की सां’स ली। वहां से उठा और ट्रेन पकड़ लिया। युवक के बारे में बताया जाता है कि वह प्रतिदिन काम करने के लिए भागलपुर आता-जाता है।
जानकारी के अनुसार, युवक ने प्लेटफॉर्म बदलने के लिए जल्दी में शॉ’र्टक’ट तरीका अपनाया। वह पटरी को मालगाड़ी के नीचे से घुसकर पार करने लगा।
जैसे ही युवक मालगाड़ी के अंदर पटरी पार करने के लिए घुसा उसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। युवक काफी ह’ड़बड़ा गया। उसके धैर्य से काम लिया। वह पटरी के बीच में ही लेट गया। आसपास खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाया।
भागलपुर के कहलगांव स्टेशन का यह वीडियो देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। इस घटना शॉर्टकट मारने के चक्कर में हुई है। इससे पहले भी यहां कई बार इस तरह की घटना घटी है, जब युवक पटरी पार कर रहा था और ट्रेन की चपेट में आ गया।


