मुजफ्फरपुर। काजी मोहम्मदपुर थाना के मझौलिया में साइकिल सवार युवक को बाइक सवार ठो’कर ने मा’र दी। इसका वि’रोध करने पर युवक की बाइक स’वार ने पि’टाई कर दी। इसमें वह जख्मी हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घ’टना को लेकर उसके पिता मोख्तार अली शहनवाज ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि वह चक अब्दुल वाहिद मझौलिया रोड वार्ड नंबर 10 का निवासी है। गुरुवार की शाम 4:20 बजे उसका पुत्र अदनान अली साइकिल से दवा खरीदने जा रहा था।
इस बीच मझौलिया रोड में बाइक सवार आरोपित लालबाबू ने साइकिल में ठो’कर मा’र दी। बहसाबहसी होने पर आ’रोपित ने पुत्र के साथ गा’ली-ग’लौज करने के साथ डं’डा से वा’र कर दिया। वहीं, थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया कि छा’नबीन की जा रही है।





