पटना विवि छात्रसंघ चुनाव: वोट के लिए कोई फ्री में खिला रहा चाट-गोलगप्पे तो किसी ने बांटी बिरयानी

पटना. पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की सुगबुगाहट होने के साथ ही वोटरों को अपने पाले में लाने की पुरजोर कोशिश होने लगी है. चुनाव में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के द्वारा जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है. विभिन्न दलों के प्रत्याशी जहां पटना विश्वविद्यालय में सुधार और समस्याओं को खत्म करने की दुहाई दे रहे हैं तो छात्राओं का वोट लेने के लिए एक से एक हथकंडे भी अपनाये जा रहे हैं.

Date Night Contest:- Making Pani Puri : 7 Steps - Instructablesमहिला कॉलेज के सामने फ्री में गोलगप्पे-चाट और मोमो के साथ बिरयानी तक खिलाये जा रहे हैं. विश्वविद्यालय चुनाव में छात्राओं के वोट अहम हैं क्योंकि सबसे अधिक 5355 वोटर्स पटना वीमेंस कॉलेज में ही हैं. दो दिन पहले जहां कुछ छात्र नेताओं द्वारा पटना जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्राओं को गोलगप्पे ,मोमो खाने के लिए तमाम दुकानों को फ्री कर दिया गया था. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्राएं गोलगप्पे और मोमो का मजा लेती दिखीं. इस बीच शुक्रवार को सत्ताधारी दल जेडीयू के पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार ने छात्राओं से वोट लेने के लिए बिरयानी तक फ्री कर दिया.

Aloo Chana Chaat Recipe Make This Easy Chaat At Home Instantly - घर पर झटपट  बनाएं आलू चना की ये चाट रेसिपी, स्वाद ऐसा कि खाने वाला भी कर उठेगा आपकी  तारीफ -वो छात्राओं के लिए मुफ्त में बिरयानी बंटवाते दिखे. शुक्रवार को छात्र जदयू के प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार आनंद मोहन की ओर से मुफ्त में कॉलेज की छात्राओं को बिरयानी बांटकर वोट खरीदने की कोशिश की गई. हालांकि कई छात्राओं ने बिरयानी लेने से सीधे इनकार किया लेकिन कई छात्राओं ने बिरयानी ली और खाई भी. दूसरे छात्र संगठन इस बात से नाराज भी हैं कि धनबल से वोटरों को अपने पक्ष में करना ठीक नहीं है और विवि प्रसाशन इस पर ध्यान दे. छात्राओं ने बताया कि छात्र संघ के चुनाव को लेकर छात्र नेताओं के द्वारा यह व्यवस्था की गई है जिसमें हम लोगों ने गोलगप्पे और मोमोज का मजा लिया. कई छात्राओं का यह भी कहना था कि लोग कितना भी गोलगप्पे और मोमो खिला दें जो अच्छे व्यक्ति होंगे उन्हें ही वोट किया जाएगा.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.