थ्रेसर की च’पेट में आने से किशोर की मौ’त, पिता बोले- पड़ोसी ने बेटे को मा’र डा’ला

मोतिहारी. बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला में एक मासूम की मौत थ्रेसर की चपेट में आने से हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को घंटो जाम रखा. घटना जिले के पताही थाना क्षेत्र के बड़का बलुआ गांव की है. गांव में 12 वर्षीय एक मासूम धान की दवनी करने वाले थ्रेसर की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक किशोर के परिजनों ने पड़ोस के ही मोहन साह और उसके बेटे के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है.

बिहार के मोतिहारी में हुई हत्या की घटना के बाद रोते-बिलखते परिजनघटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया. घटना से नाराज हो कर मृतक के परिजनों ने पताही थाना के गेट के सामने मुख्य सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. मृतक के पिता मोहन गोसाई ने थाना में आवेदन दे कर बताया है कि उसका महेश साह से विवाद चल रहा था. उसके साथ उसका बेटा हमेशा जान से मारने की धमकी देता था, इसी बीच शाम में मेरे बेटे को उसका बेटा बुला कर अपनी दुकान पर ले गया. दुकान उसके घर में ही है और थ्रेसर से मेरे बेटे की हत्या कर दी गई.

मृतक किशन की हत्या के बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इस दौरान एक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि सभी आरोपी घर पर ही हैं लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है.  थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया. इसके बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा. पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर और थ्रेसर के साथ एक आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.