बिहार की कुढ़नी सीट के लिए जदयू ने घोषित कर दिया है उम्‍मीदवार….

बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट के लिए उप चुनाव के मोहरे सजने शुरू हो गए हैं। गोपालगंज और मोकामा की तरह ही भारतीय जनता पार्टी का इस सीट पर उम्‍मीदवार आना तय है। लेकिन, महागठबंधन की ओर से इस बार राष्‍ट्रीय जनता दल की बजाय जनता दल यूनाइटेड इस सीट पर भाजपा का सामना करेगा। हालांकि यह सीट पिछले चुनाव के आधार पर राजद के कब्‍जे में थी।

JDU leader Manoj Kushwaha contest Kurhani Vidhan Sabha election 2022 |  कुढ़नी सीट से चुनाव लड़ेंगे जेडीयू नेता मनोज कुशवाहा, 14 नवंबर को करेंगे  नामांकन | Hindi News, मुजफ्फरपुर

बिहार की कुढ़नी सीट के लिए जदयू ने घोषित कर दिया उम्‍मीदवार, राजद के अनिल  सहनी की जगह लेंगे मनोज कुशवाहा - Bihar Up Chunav 2022 JDU declared  candidate for Kudhni Byमनोज कुशवाहा होंगे महागठबंधन के उम्‍मीदवार 

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव में वहां से जदयू के मनोज कुशवाहा महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। यह सीट राजद के अनिल सहनी के अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई है। सांसद रहते हुए फर्जी यात्रा भत्ता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया था। इसके बाद उनकी सदस्यता खत्म हो गयी थी। पांच दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव की वोटिंग होनी है।

पूर्व में दो बार कुढ़नी से विधायक रह चुके हैं मनोज कुशवाहा

मनोज कुशवाहा पूर्व में दो बार कुढ़नी से विधायक रह चुके हैं। मंत्री भी रहे हैं। पूर्व में वह भाजपा के केदार गुप्ता को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से हरा चुके हैं। बाद में जब जदयू एनडीए गठबंधन में आ गया तो कुढ़नी की सीट भाजपा के खाते में चली गयी थी। इसके बाद जदयू ने उन्हें मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था।

मनोज कुशवाहा ने पहले ही कर दिया था एलान 

इस फैसले का भाजपा ने विरोध किया था और अंतत: विरोध के बाद मनोज कुशवाहा ने अपना सिंबल वापस कर दिया था। मनोज कुशवाहा को इस बात का यकीन था कि उन्हें कुढ़नी से महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया जाएगा। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा भी था। वैसे बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया था। उम्‍मीद है कि भाजपा भी एक से दो दिनों में इस सीट के लिए अपना उम्‍मीदवार घोषित कर देगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading