मिड डे मील खाने से 200 बच्चे बीमार: राजद नेता अरुण यादव प्रशासन को घेरा

भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत महदतपुर के माध्यमिक विद्यालय में करीब 200 अधिक स्कूली छात्र मध्यान भोजन खाने से बीमार होने की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। नवगछिया अनुमंडल में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटना हो चुकी है। फिर भी प्रशासन सजग नहीं रहा। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर बिहार सरकार को बदनाम कर रही है। जोकि राजद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार पूरे मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे।

भागलपुर मिड डे मील खाने से 200 बच्चे बीमार: राजद नेता अरुण यादव प्रशासन को  घेरा, अभिभावकों ने स्कूल - Bhagalpur, 200 children ill after eating mid-day  meal: RJD leader Arun Yadav

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading