कारोबारी की पत्नी से पांच लाख का जेवर ठ’गा, जानें कैसे दिया ठ’गी को अंजाम…

मुजफ्फरपुर : शहर से सटे दामोदरपुर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी मनेंद्र मेहता की पत्नी रश्मि मेहता से बाइक सवार तीन ठ’गों ने शनिवार को पांच लाख से अधिक के सोने का जेवर ठ’गी कर लिया।

इसके बाद मौके से फ’रार हो गया है। इसे लेकर कारोबारी ने शनिवार को कांटी थाना में रपट लिखवाया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है।

पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। मनेंद्र मेहता ने बताया कि वह अपने काम पर चले गए थे। इस बीच तीन युवक घर पर आए।

उस वक्त उनकी पत्नी रश्मि मेहता घर पर अकेली थी। युवकों ने बताया कि वे लोग पाउडर से पुरानी सोना-चांदी के गहने की सफाई करते है।

साथ ही और भी कई फायदे गिनाये। जिसके झांसा में वह आ गई और गले का चेन, अंगूठी, सोने का बाला और चूड़ी उसे साफ करने के लिए दिया।

इस बीच युवकों ने उन्हें एक कटोरा लाने के लिए बोला। जिस पर वह किचेन में चली गई। जब लौटकर आई तो तीनों नहीं थे।

इसके बाद वह बाहर घर के आगे पीछे भी खोजबीन की, लेकिन, वे लोग नहीं दिखे। इसके बाद वह अपने पति को इसकी सूचना दी। साथ ही इसकी जानकारी होने पर मोहल्ला के लोग भी जुट गए।

जब मनेंद्र मेहता ने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज बीते दो दिनों का खंगाला तो पता चला कि वे लोग बीते दो दिनों से आ रहे थे।

शुक्रवार को भी उनके दरवाजे पर वे लोग आए थे। जहां से उनकी बेटी ने तीनों को डां’ट फ’टकार कर भगाया था। शनिवार को तीसरी बार वे लोग पहुंचे और ठ’गी को अंजाम दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading