मुजफ्फरपुर : कुढ़नी थाना के किशुनपुर मधुवन गांव में जेवर चमकाने के बहाने पहुंचे बाइक सवार दो उ’चक्कों ने दो घरों से पांच लाख के आ’भूषण पर हाथ सा’फ कर दिया। घ’टना शनिवार दिन करीब ग्यारह बजे की है, जब एक बाइक पर सवार दो उ’चक्के एक कंपनी का कर्मी बता मधुवन निवासी कन्हाई सिंह के घर पहुंचे।
उस वक्त पशु चिकित्सक कन्हाई सिंह फील्ड में निकले हुए थे। घर पर कोई भी पुरुष नहीं था। इसी बीच दोनों ने कन्हाई सिंह की पत्नी रानी देवी से बोले कि हम दोनों एक कंपनी से आए है। मेरे कंपनी के प्रोडक्ट से जेवर जेवरात की सफाई की जाती है। झांसे में आई रानी ने अपने घर से सोने और चांदी साफ-सफाई के लिए दी।
इससे पहले दोनों उच्चकों ने पंखा समेत अन्य सामान की भी सफाई की बात बताई। उच्चके ने रानी के दिए आभूषण मंगलसूत्र, कान टॉप्स, टीका, ढोलना समेत दर्जनों आभूषण को घर के भीतर जाकर गर्म पानी में रखने के लिए गैस पर रख दिया। फिर कुछ देर बाद एक उच्चका भीतर आया।
दूसरा बाहर खड़ा रहा। भीतर से सारा आभूषण समेट कर बाहर निकला। उच्चका अपने दूसरे साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। इसी तरह पड़ोसी विजय सिंह की पत्नी दुलारी देवी के घर से करीब एक लाख का आभूषण उड़ा ले गया।
बाइक से आए उच्चकों का सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर कैद हो गया है। इस बाबत कुढ़नी थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। कुढ़नी प्रभारी अरविंद पासवान ने बताया कि फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की जा रही है।



