कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन के पक्ष में प्रचार करने के लिए सीएम नीतीश कुमार करेंगे सभा

पटना :  मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव में नीतीश कुमार की भी चुनावी सभा होगी। ऐसी योजना भी बन रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की एक संयुक्त सभा करायी जाए। ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में दो-तीन चुनावी सभाएं कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गठबंधन के प्रत्याशी के लिए उप चुनाव में प्रचार के लिए जाते रहे हैं। पूर्व में तारापुर और कुशेश्वर स्थान में हुए उप चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री की वहीं जनसभा हुई थी।

यह अलग बात है कि मोकामा और गोपालगंज में हुए उप चुनाव में अस्वस्थ रहने की वजह से मुख्यमंत्री वहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा सके थे। वैसे उन्होंने इन दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए मुख्यमंत्री ने एक वीडियो अपील जरूर जारी की थी।

जदयू के लिए कुढ़नी की सीट इस मायने में महत्वपूर्ण हो गयी है कि लंबी अवधि के बाद वहां से जदयू प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। एनडीए के समय यह सीट भाजपा को मिल गयी थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर राजद ने जदयू के लिए अपनी सीटिंग सीट छोडी है। इसलिए चुनाव प्रचार में नीतीश कुमार का पहुंचना स्वाभाविक है।

गोपालगंज और मोकामा में उप चुनाव की अवधि में जदयू ने स्टार प्रचारकों की कोई सूची जारी नहीं की थी क्योंकि प्रविधान यह है कि गठबंधन के जिस दल के प्रत्याशी चुनाव मैदान में होते हैं वही स्टार प्रचारकों की सूूची चुनाव आयोग को भेजते हैं। इस लिहाज से जदयू कुढ़नी के लिए अपने स्टार प्रचारकों सूची जारी करेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading