बिहार में अब सताएगी सर्दी, गया से भी नीचे रहा पूसा का तापमान, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड

पटना: बिहार में राजधानी पटना समेत तमाम जिलों में तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है और ठंड में भी इजाफा होने लगा है. खासकर, पिछले 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में साढ़े 4 डिग्री तक कमी देखी गई है. इस साल अब तक के सबसे न्यूनतम तापमान समस्तीपुर के पूसा में दर्ज किया गया है. पूसा में न्यूनतम तापमान घटकर 11.5 डिग्री तक पहुंच गया है. यहां पर पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री तक कमी आई है.Weather Report Bihar will not get relief to cold know why winter will haunt  till the end of February | Weather Report: बिहार को नहीं मिलेगी ठंड से  राहत, जानिए क्यों फरवरीमौसम विभाग की माने राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह लगातार बना है जिसकी वजह से राज्य के कई जिले खासकर मैदानी इलाके में इसका असर ज्यादा पड़ रहा है और न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है.मौसम वैज्ञानिक यह भी मानते हैं कि अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी की संभावना बनी है. वहीं, अगले सुबह कई जिलों में कोहरे भी छाने लगे हैं. हालांकि, अभी विजिबिलिटी पर खासा असर नहीं पड़ रहा है और रेल के साथ-साथ हवाई सेवा प्रभावित नहीं हो रही है लेकिन 16 नवंबर के बाद  घने कोहरे छाए रहने  की भी संभावना जताई गई है इसका असर सड़क से लेकर रेल सेवा और वायु सेवा पर पड़ेगा.

सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान में गिरावट रात के वक्त देखने को मिल रही है जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री तक नीचे रिकॉर्ड किया गया है. रविवार के अधिकतम तापमान की बात करें तो 28.5 डिग्री जहां अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. राजधानी पटना की बात करें तो यहां भी तापमान में 2.8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है और और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading