मुजफ्फरपुर : शहर के मिठनपुरा शेरपुर स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने बाल दिवस पर केक काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर बच्चों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उन सपनों को साकार करने का प्रयास किया जो कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देखे थे।
विद्यालय के डायरेक्टर जुनैद अजीज ने बताया कि एक लंबे समय से शोषित रहने वाला समाज आज कहीं ना कहीं उन सामाजिक बंधनों के जंजीरों को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य साथ-साथ सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्घ कर दिया। स्कूल के डायरेक्टर ने बच्चों के इस प्रदर्शन पर उनका मनोबल बढ़ाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी शिक्षकों का सम्मान किया।






