गंडक नदी के तट पर मिला अ’ज्ञात युवती का श’व, दोनों हाथ में लगी है मेहंदी

पश्चिम चंपारण : थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के छरकी दियारा में गंडक नदी के तट पर सोमवार को 25 वर्षीय युवती का शव मिला है। शव से बदबू आ रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की हत्या कर चार- पांच दिन पूर्व नदी में फेंक दिया गया है। युवती के दोनों हाथ में मेहंदी लगी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में भेज दिया है।

छोटी गंडक नदी में दो शव मिलने से मची सनसनी - Sensation created by finding  two bodies in the small Gandak river - Bihar Siwan Crime Newsग्रामीणों का कहना है कि वे नियमित रूप से दियारे में काम करने के लिए जाते हैं। रविवार की शाम तक घाट पर शव नहीं था। सोमवार की सुबह में पहुंचे तो किनारे में शव मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि पानी के तेज बहाव में शव बहकर यहां आया है। उधर, थानाध्यक्ष खालीद अख्तर ने बताया कि युवती की पहचान नहीं हो पाई है।ऐसा प्रतित हो रहा है कि युवती की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया गया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पोखर में कूदकर मानसिक विक्षिप्त महिला ने दी जान

मैनाटांड़। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के तिलंगही बहुअरवा गांव के पूरब नहर के पास एक पोखरे में एक महिला का शव उपलता मिला। सरेह में खर काटने गयी महिलाओं ने पोखर में महिला का शव देख पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार और पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। पोखर में से महिला का शव निकलवाया गया ।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है। महिला नेपाल के परसा जिला अंतर्गत पोखरिया थाना क्षेत्र के जानकी टोला देशावता टोला के समफुल मियां की पत्नी हदीशन धोबी है।मृत महिला के परिजन थाने पर आकर शव की पहचान कर लिए हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मृत महिला के पति समफुल मियां ने बताया कि मेरी पत्नी की दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। भटकते हुए यहां गयी थी और पोखर में कूदकर मर गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अग्रेतर करवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading