बीपीएससी सिविल सेवा प्रिलिम्‍स का रिजल्‍ट आएगा कल

बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्‍त प्रारंभिक परीक्षा 2022 के 4.75 लाख उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है। आयोग मंगलवार की शाम के पहले रिजल्‍ट जारी नहीं करेगा। इसके मंगलवार की शाम या बुधवार को घोषित किए जाने की संभावना है। इसमें सफल उम्‍मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवार अपना रिजल्‍ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकेंगे। रिजल्‍ट जारी करने से पहले आयोग की बैठक होगी, जिसमें हर बिंदु पर चर्चा कर संतुष्‍ट होने पर ही निर्णय लिया जाएगा।

बीपीएससी की संयुक्‍त प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्‍य परीक्षा होगी। मुख्‍य परीक्षा में सफल उम्‍मीदवार साक्षात्‍कार की प्रक्रिया से गुजरेंगे। फाइनल रिजल्‍ट के आधार पर एक दर्जन से अधिक विभागों में 802 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

67वीं बीपीएससी परीक्षा का पहली बार आयोजन मई 2022 को किया गया था, लेकिन प्रश्न पत्र लीक होने के कारण इसे रद कर दूसरी बार आयोजित किया था। दूसरी बार परीक्षा के पहले नवनियुक्त अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कई बदलाव के साथ आयोजित किया।

परीक्षा में 4.75 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग के सचिव व परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 67वीं का परिणाम मंगलवार की शाम या बुधवार को आ सकता है। इसकी सटीक जानकारी सोमवार की देर शाम दी जाएगी।

बीपीएससी की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 14 नवंबर को जारी होना था। इसके लिए आयोग अपने जारी कैलेंडर में 14 नवंबर को परिणाम जारी करने का तिथि घोषित किया था। 14 नवंबर समय आने तथा आयोग की ओर से परिणाम जारी करने में तकनीकी परेशानी बताने के साथ ही कैलेंडर ध्वस्त हो गया।

अब आगे की परीक्षाओं व परिणाम जारी करने की संभावित तिथि को लेकर भी संशय के बादल दिखने लगे है। आयोग की ओर से 67वीं बीपीएससी का मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर को तथा साक्षात्कार 29 मार्च से कराने को लेकर संभावित तिथि जारी की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading