पटना में बच्ची के साथ दु’ष्कर्म, घर से निकली तो बहलाकर ले गया; चंगुल से छूटी तो बताई द’रिंदगी की दा’स्तान

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित बच्ची की मां ने गांव के ही एक युवक को आरोपित करते हुए नौबतपुर थाना में प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वारदात रविवार की रात की है। स्वजनों ने सोमवार को थाने में प्राथमिकी कराई है।

Two Year Old Girl Raped In Indore - Indore: मां के पास सो रही दो साल की  मासूम को उठा ले गया ट्रक चालक, दुष्कर्म कर फेंका - Amar Ujala Hindi News  Liveनौबतपुर से दानापुर ले गया

पीड़िता की मां ने बताया कि रविवार की रात उनकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर खेत में गई थी, जहां गांव का ही एक युवक पहले से था। वह बच्ची को बहला फुसलाकर दानापुर के चांदमारी में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां ले गया। रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन अल सुबह किसी तरह बच्ची वहां से जान बचाकर भागी और आपबीती स्वजनों को सुनाई।

एफआइआर कर पुलिस छानबीन में जुटी

बेटी के साथ हुई वारदात की जानकारी मिलने पर सोमवार को थाना आकर युवक को नामजद करते हुए बच्ची के स्वजनों ने प्राथमिकी कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading