मुजफ्फरपुर : लहलादपुर पताही आजाद चौक स्थित शिवा इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पेटिंग, डांस, भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा से सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पेटिंग प्रतियोगिता में कृष, डांस प्रतियोगिता में नैना, भाषण प्रतियोगिता में रणबीर सिंह व निबंध प्रतियोगिता में मनीष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्राचार्या अंजू कुमारी ने इन बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर संजय कुमार ने किया। स्कूल के इंचार्ज व शिक्षक निखिल कुमार ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का समापन इंचार्ज निखिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर शिक्षक सुनील कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, प्रणव कुमार, शालिनी कुमारी, रश्मि किरण, रुचि कुमारी, छात्रा आस्था, साक्षी, दीप्ति कुमारी, नाज फातिमा, आयत, अयान, पिहू, मेहजबी, परी,
छात्र विनायक, मयंक, सुशांत, शशिकांत, अंश, अंकुश सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित थे।


